• Home  
  • लखनऊ: बेटे को इंजेक्शन लगवाने के लिए बेचे जेवर, इलाज में मौत का आरोप
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ: बेटे को इंजेक्शन लगवाने के लिए बेचे जेवर, इलाज में मौत का आरोप

लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित दूध मंडी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बच्चे की मां ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए उन्होंने अपने जेवर तक बेच दिए और डॉक्टर की […]

1200 675 24639779 thumbnail 16x9 news 12 aspera copy
1200 675 24639779 thumbnail 16x9 news 12 aspera copy 1

लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित दूध मंडी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बच्चे की मां ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए उन्होंने अपने जेवर तक बेच दिए और डॉक्टर की सलाह पर 50 हजार रुपये का महंगा इंजेक्शन लगवाया गया।

इंजेक्शन के बाद बच्चे की हालत और बिगड़ गई। स्टाफ ने गले में ऑक्सीजन पाइप डाली, जो कथित तौर पर फेफड़े में फंस गई। इसी वजह से बच्चे की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.