• Home  
  • बाराबंकी का गैंगस्टर कुख्यात बदमाश सतेंद्र उर्फ कालिया को आलमबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज हुआ
- क्राइम

बाराबंकी का गैंगस्टर कुख्यात बदमाश सतेंद्र उर्फ कालिया को आलमबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज हुआ

राजधानी लखनऊ के थाना आलमबाग क्षेत्र में बीते शुक्रवार की रात पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा घायल हो गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाश महिला से लूट की घटना में फरार चल रहा था आरोपी पर 50 से अधिक मुकदमें दर्ज है और बाराबंकी का गैगस्टर है। मुखबिर की सूचना पर पकड़ने […]

WhatsApp Image 2025 07 12 at 1.47.11 PM
WhatsApp Image 2025 07 12 at 1.47.11 PM

राजधानी लखनऊ के थाना आलमबाग क्षेत्र में बीते शुक्रवार की रात पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा घायल हो गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाश महिला से लूट की घटना में फरार चल रहा था आरोपी पर 50 से अधिक मुकदमें दर्ज है और बाराबंकी का गैगस्टर है। मुखबिर की सूचना पर पकड़ने पहुंची पुलिस पर बदमाश ने फायरिंग कर दिया। मुठभेड़ में सतेंद्र के बाएं पैर में गोली लगी। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि तीन जुलाई को आलमबाग के छोटा बरहा निवासी मीरा कटियार से एक बाइक सवार लुटेरे ने चेन लूटी थी। पुलिस को घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज मिली थी। पुलिस की टीमें लुटेरे की तलाश में थीं। शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त लूट की वारदात में शामिल आलमबाग निवासी बदमाश सतेंद्र बाइक से लंगड़ा फाटक के पास आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंच गई। थोड़ी ही देर में एक बाइक सवार संदिग्ध युवक पुलिस को नजर आया। उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से मीरा कटियार से लूटी गई चेन और एक तमंचा बरामद किया है। सतेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.