• Home  
  • बांदा में 27वीं प्रयागराज जोन पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, आठ जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा
- उत्तरप्रदेश - खेल

बांदा में 27वीं प्रयागराज जोन पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, आठ जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा

बांदा, 23 नवंबर। बांदा पुलिस लाइन ग्राउंड में सोमवार को 27वीं प्रयागराज जोन अन्तर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के आठ जनपदों की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बांदा, प्रयागराज, […]

India Police Band Competition 2

बांदा, 23 नवंबर। बांदा पुलिस लाइन ग्राउंड में सोमवार को 27वीं प्रयागराज जोन अन्तर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के आठ जनपदों की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बांदा, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़ और चित्रकूट की टीमों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मार्च पास्ट की सलामी ली और सभी टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसपी पलाश बंसल ने कहा कि पुलिस विभाग में खेलों का विशेष महत्व है। खेल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में नॉकआउट आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद विजेता टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर पुलिस लाइन ग्राउंड में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में शामिल खिलाड़ियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से पुलिसकर्मियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही अलग-अलग जनपदों के पुलिसकर्मियों के बीच आपसी परिचय, सहयोग और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक बांदा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.