• Home  
  • अखिलेश के बयान से गरमाई यूपी-उत्तराखंड की सियासत, धामी बोले- उत्तराखंड को घुसपैठिया कहना अपमान
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

अखिलेश के बयान से गरमाई यूपी-उत्तराखंड की सियासत, धामी बोले- उत्तराखंड को घुसपैठिया कहना अपमान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिलेश यादव के घुसपैठिया बयान पर आपत्ति जताई। रामपुर तिराहा गोलीकांड की याद दिलाई और यूपी को बड़ा भाई बताया। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर सियासी विवाद […]

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच घुसपैठिया बयान को लेकर राजनीतिक विवाद।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिलेश यादव के घुसपैठिया बयान पर आपत्ति जताई। रामपुर तिराहा गोलीकांड की याद दिलाई और यूपी को बड़ा भाई बताया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना उनके स्वाभिमान और राज्य के लिए किए गए संघर्ष का अपमान है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच गहरा भावनात्मक रिश्ता है और उत्तराखंड उत्तर प्रदेश को अपना बड़ा भाई मानता है।

अखिलेश के बयान पर धामी का पलटवार

दरअसल, अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि यूपी में सबसे बड़े घुसपैठिए उत्तराखंड के हैं। उनके इस बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन्मभूमि से जोड़कर देखा गया। इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी आपत्ति जताई।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। इस पवित्र धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक व्यक्तित्व दिए हैं। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना उनके सम्मान और संघर्ष को ठेस पहुंचाने वाला है।

रामपुर तिराहा गोलीकांड की दिलाई याद

मुख्यमंत्री धामी ने अपने बयान में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में हुई गोलीबारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब अलग उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर गोलियां चली थीं।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को नहीं भूले हैं। उनके मुताबिक, घुसपैठिया जैसे शब्दों का इस्तेमाल राज्य के लोगों की भावनाओं को आहत करता है।

यूपी को बड़ा भाई मानता है उत्तराखंड

धामी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आपसी रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध हैं। उत्तराखंड उत्तर प्रदेश को अपना बड़ा भाई मानता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि योगीजी को किसी सीमाओं में बांधकर नहीं देखा जा सकता।

कांग्रेस से भी मांगा जवाब

इस विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस को भी सवालों के घेरे में लिया। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।

वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सफाई देते हुए कहा था कि अखिलेश यादव की टिप्पणी उत्तराखंड के लोगों के लिए नहीं, बल्कि एक व्यक्ति विशेष के संदर्भ में थी। पार्टी ने स्पष्ट किया कि अखिलेश यादव उत्तराखंड के लोगों का सम्मान करते हैं।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच इस बयान को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बहस अब दोनों राज्यों की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.