उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मां का 85 वर्ष की उम्र में निधन। परिवार में शोक का माहौल।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मां का निधन हो गया है। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
मंत्री नंदी के परिवार के लिए यह दुखद क्षण है। मां के निधन से परिवार में शोक का माहौल है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचितों और शुभचिंतकों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
कैबिनेट मंत्री हैं नंद गोपाल गुप्ता नंदी
नंद गोपाल गुप्ता नंदी उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। वह प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं।
मत्री नंदी की मां के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।