• Home  
  • 25 साल बाद कानपुर को मिली नई ट्रेन
- UttarPradesh

25 साल बाद कानपुर को मिली नई ट्रेन

25 साल बाद कानपुर को मिली नई ट्रेन यूपी 24 नेटवर्क कानपुर। कानपुर के रेल यात्रियों के लिए 16 नवंबर सोमवार का दिन खास रहा। करीब 25 साल के लंबे इंतजार के बाद कानपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम […]

25 सालों बाद कानपुर आनंद बिहार ट्रेन शुरू

25 साल बाद कानपुर को मिली नई ट्रेन

  • रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी
  • सांसद रमेश अवस्थी और मेयर बने इसके यात्री

यूपी 24 नेटवर्क


कानपुर। कानपुर के रेल यात्रियों के लिए 16 नवंबर सोमवार का दिन खास रहा। करीब 25 साल के लंबे इंतजार के बाद कानपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिला अध्यक्ष रघुनंदन भदौरिया समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता मौजूद रहे।इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि करीब 25 साल बाद कानपुर से नई ट्रेन शुरू होना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। सांसद ने बताया कि रेल मंत्री ने कानपुर में बुलेट ट्रेन का ठहराव होने की बात कही है। इसके साथ ही आने वाले समय में कानपुर से दक्षिण भारत के लिए भी नई ट्रेनों की सौगात मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल से प्रतिदिन रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14154 आनंद विहार से कानपुर आएगी। करीब 428 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन में 22 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं। ट्रेन का ठहराव फफूंद, इटावा, टुंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद में होगा।
सांसद रमेश अवस्थी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेता ट्रेन में सवार होकर रवाना हुए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.