• Home  
  • बलिया सड़क हादसे में चार युवकों की गई जान, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
- बलिया

बलिया सड़क हादसे में चार युवकों की गई जान, छठ की खुशियां मातम में बदलीं

“बलिया के नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुवाडीह के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कुनाल, धनंजय, अभिषेक और गोलू समेत चार युवकों की मौत हो गई।“ बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छठ पर्व की खुशियां चार परिवारों के लिए मातम में बदल गईं। नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुवाडीह के समीप शनिवार […]

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में निछुवाडीह के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई।

“बलिया के नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुवाडीह के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कुनाल, धनंजय, अभिषेक और गोलू समेत चार युवकों की मौत हो गई।“

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छठ पर्व की खुशियां चार परिवारों के लिए मातम में बदल गईं। नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुवाडीह के समीप शनिवार देर रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

दो युवकों की मौके पर मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

जानकारी के मुताबिक, कार पेड़ से इतनी जोरदार टकराई कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब दो बजे उनकी भी मौत हो गई।

छठ पर्व के बाद घर लौट रहे थे चारों युवक

मृतकों की पहचान कुनाल (22), धनंजय पटेल (23), अभिषेक पटेल (24) और गोलू ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि चारों युवक गौवापार के करूमपुरा से कार से नगरा आए थे। इसके बाद घर लौटते समय निछुवाडीह के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दैत्यराज बाबा स्थल के समीप एक पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में चार युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने दी हादसे की जानकारी

नगरा के थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में मृत घोषित किया गया। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें उपचार के लिए मऊ ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। छठ पर्व के बाद घर लौटने की खुशियां मनाने वाले परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

देश-दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सबसे सटीक…

राजनीति, चुनाव, मनोरंजन, खेल और देश-प्रदेश की हर महत्वपूर्ण हलचल से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए यूपी 24 नेटवर्क न्यूज़के साथ। सत्ता के गलियारों से लेकर आम जनता के मुद्दों तक, चुनावी बयानबाज़ी से लेकर खास पड़ताल और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स तक—हम पहुंचाते हैं आपके लिए खबरों का सटीक विश्लेषण और हर खबर की पूरी जानकारी।

खबर वही, जो आप तक पहुंचे सबसे पहले और भरोसे के साथ।

यूपी 24 नेटवर्क न्यूज़— आपकी आवाज़, आपकी खबर, आपका भरोसा..

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.