• Home  
  • पन्नू की हत्या की साजिश रचने की बात निखिल गुप्ता ने कबूली, अमेरिकी जज को पत्र लिखकर मांगी माफी
- World

पन्नू की हत्या की साजिश रचने की बात निखिल गुप्ता ने कबूली, अमेरिकी जज को पत्र लिखकर मांगी माफी

“गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में भारतीय मूल के निखिल गुप्ता ने अमेरिकी जज को पत्र लिखकर माफी मांगी। 20 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी।“ वाशिंगटन। अमेरिका में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़े मामले में भारतीय मूल के निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत के सामने […]

पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता ने अमेरिकी जज को पत्र लिखकर मांगी माफी।

“गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में भारतीय मूल के निखिल गुप्ता ने अमेरिकी जज को पत्र लिखकर माफी मांगी। 20 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी।“

वाशिंगटन। अमेरिका में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़े मामले में भारतीय मूल के निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत के सामने माफी मांगते हुए अपने किए पर पछतावा जताया है। सजा सुनाए जाने से पहले निखिल गुप्ता ने अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज विक्टर मारेरो को पत्र लिखकर अपनी मानसिक स्थिति, पारिवारिक परेशानियों और गिरफ्तारी के बाद हुए संघर्षों का जिक्र किया है। अदालत में 20 नवंबर को उसकी सजा पर सुनवाई होनी है।

अमेरिकी जज को पत्र लिखकर मांगी माफी

निखिल गुप्ता ने अपने पत्र में स्वीकार किया कि 2023 की शुरुआत में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उस दौरान उसने कई गलत फैसले लिए। उसने कहा कि उस समय वह जिस स्थिति में पहुंच गया था, उसे खुद भी समझ नहीं पा रहा था।

पत्र में उसने अपनी स्थिति का जिक्र करते हुए लिखा, ‘मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। काश मैं समय को पीछे ले जाकर 2023 में की गई अपनी गलतियों को सुधार पाता।’

निखिल ने गिरफ्तारी के बाद की परिस्थितियों का भी उल्लेख किया। उसने बताया कि उसकी सबसे बड़ी चिंता अपने परिवार से संपर्क स्थापित करने की थी। वह अपनी पत्नी, बच्चों और मां को यह बताना चाहता था कि वह जीवित है और किस परिस्थिति से गुजर रहा है। हालांकि, अमेरिकी कानून के तहत लगी पाबंदियों के कारण वह कई सप्ताह तक परिवार से संपर्क नहीं कर पाया।

परिवार को पहुंचाए दुख पर जताया पछतावा

निखिल गुप्ता ने अपने पत्र में परिवार के प्रति अपनी चिंता और पछतावे का भी जिक्र किया। उसने कहा कि उसके फैसलों से पत्नी, बच्चों, मां और अन्य परिजनों को गहरा दुख पहुंचा है। उसने अपनी दो पालतू बिल्लियों का भी उल्लेख किया।

उसने बताया कि निजी संघर्षों और अत्यधिक शराब पीने के कारण उसकी सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हुई थी। हिरासत के शुरुआती दिनों में वह गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा था और उसे आत्महत्या करने तक के विचार आए थे।

20 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

इस मामले में 20 नवंबर को अमेरिकी अदालत में सजा सुनाई जानी है। सुनवाई से पहले अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की ओर से कई महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज दाखिल किए गए हैं।

संघीय अभियोजकों ने अदालत से अनुरोध किया है कि हत्या की साजिश का निशाना रहे गुरपतवंत सिंह पन्नू को भी सुनवाई के दौरान सीधे अपनी बात रखने का अवसर दिया जाए। इसके लिए अभियोजकों ने 20 मिनट का समय देने की मांग की है।

निखिल गुप्ता ने अपने पत्र के आखिर में कहा है कि अदालत जो भी फैसला सुनाएगी, वह उसे स्वीकार करेगा। अब 20 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर नजरें टिकी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.