• Home  
  • वाराणसी में अखिलेश यादव के समर्थन में लगे पोस्टर, भगवान श्रीराम को सपा प्रमुख के कंधे पर हाथ रखे दिखाया; लिखा- प्रभु के आशीर्वाद से बनेगी सपा सरकार
- उत्तरप्रदेश - वाराणसी

वाराणसी में अखिलेश यादव के समर्थन में लगे पोस्टर, भगवान श्रीराम को सपा प्रमुख के कंधे पर हाथ रखे दिखाया; लिखा- प्रभु के आशीर्वाद से बनेगी सपा सरकार

वाराणसी में अखिलेश यादव के समर्थन में अनोखा पोस्टर लगा। भगवान श्रीराम को सपा प्रमुख के कंधे पर हाथ रखे दिखाया गया। पोस्टर पर लिखा- प्रभु के आशीर्वाद से बनेगी समाजवादी सरकार। 12 दिसंबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की भी चर्चा। वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में समाजवादी पार्टी के […]

वाराणसी में अखिलेश यादव के समर्थन में लगाया गया पोस्टर, जिसमें भगवान श्रीराम को सपा प्रमुख के कंधे पर हाथ रखे दिखाया गया है।

वाराणसी में अखिलेश यादव के समर्थन में अनोखा पोस्टर लगा। भगवान श्रीराम को सपा प्रमुख के कंधे पर हाथ रखे दिखाया गया। पोस्टर पर लिखा- प्रभु के आशीर्वाद से बनेगी समाजवादी सरकार। 12 दिसंबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की भी चर्चा।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक और सामाजिक चर्चा शुरू कर दी है। वरुणा क्षेत्र में लगाए गए इस पोस्टर में भगवान श्रीराम को अखिलेश यादव के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखाया गया है। वहीं, पोस्टर के दूसरे हिस्से में भगवान श्रीराम को माता शबरी के बेर खाते हुए दर्शाया गया है।

पोस्टर पर लिखा है, ‘श्री काशी विश्वनाथ की नगरी से हुंकार, प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से बनेगी समाजवादी सरकार।’ समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सौरभ ने यह पोस्टर लगवाया है। उन्होंने इसका वीडियो भी जारी किया है।

माता शबरी और भगवान राम के प्रसंग से सामाजिक सद्भाव का संदेश

डॉ. आलोक सौरभ ने पोस्टर के उद्देश्य को लेकर कहा कि काशी भगवान विश्वनाथ की नगरी है और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी पर है। पोस्टर में माता शबरी और भगवान श्रीराम के प्रसंग को शामिल करने का उद्देश्य प्रेम, समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना है।

उन्होंने कहा कि रामायण का यह प्रसंग समाज को आपसी प्रेम और समानता की सीख देता है। भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल या वर्ग के नहीं, बल्कि सभी के आराध्य हैं।

भाजपा पर साधा निशाना

सपा नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हिंदू धर्म का ठेकेदार बनने का प्रयास करते हैं, जबकि भगवान श्रीराम सभी के हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने की बात करती है। पार्टी सभी धर्मों और जातियों के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव

दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने हाल ही में घोषणा की थी कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वह रामलला के दर्शन से पहले हनुमानगढ़ी में भी दर्शन करेंगे।

इस घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई थी। भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सवाल उठाए थे। वहीं, अखिलेश यादव पहले भी इटावा में केदारेश्वर मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की बात कह चुके हैं।

वाराणसी के पोस्टर से बढ़ी सियासी चर्चा

वाराणसी में लगाए गए इस पोस्टर को अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पोस्टर को लेकर सपा नेता ने इसे सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश बताया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.