• Home  
  • लखनऊ में जहरीली हुई हवा, लालबाग का AQI 360 पहुंचा; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में जहरीली हुई हवा, लालबाग का AQI 360 पहुंचा; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Lucknow Air Pollution: लालबाग में AQI 360 और तालकटोरा में 320 पहुंचा। बढ़ते प्रदूषण के बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वायु प्रदूषण (Air Pollution) की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। शहर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी […]

लखनऊ में वायु प्रदूषण और लालबाग में 360 तक पहुंचे एयर क्वालिटी इंडेक्स को दर्शाती तस्वीर।

Lucknow Air Pollution: लालबाग में AQI 360 और तालकटोरा में 320 पहुंचा। बढ़ते प्रदूषण के बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वायु प्रदूषण (Air Pollution) की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। शहर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, लालबाग में AQI 360 दर्ज किया गया, जबकि तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया में यह 320 तक पहुंच गया। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

लालबाग और तालकटोरा में सबसे खराब स्थिति

प्रदूषण के मामले में लालबाग शहर का सबसे प्रभावित इलाका दर्ज किया गया। यहां AQI 360 होने के कारण हवा रेड जोन में पहुंच गई है। वहीं तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया में AQI 320 रिकॉर्ड किया गया। गोमती नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में यह आंकड़ा 292 रहा, जबकि बीबीएयू और कुकरैल पिकनिक स्पॉट पर प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया।

मौसम की स्थिरता बढ़ा रही प्रदूषण

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के मुताबिक, वर्षा ऋतु समाप्त होने और सर्दी शुरू होने के बीच का समय वायु प्रदूषण के लिए अनुकूल होता है। इस दौरान वातावरण स्थिर रहने से धूल और प्रदूषण के महीन कण हवा में लंबे समय तक बने रहते हैं।

उन्होंने बताया कि तेज बारिश, हवाओं की गति और वायुमंडलीय अस्थिरता प्रदूषण कम करने में मदद करती हैं। लेकिन मौजूदा समय में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में बने हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डीजी हेल्थ पवन कुमार अरुण ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। बाहर जाना जरूरी हो तो मास्क का इस्तेमाल करें और बच्चों तथा बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

एनसीआर के जिलों में भी प्रदूषण गंभीर

लखनऊ के साथ-साथ बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद और नोएडा जैसे एनसीआर से सटे जिलों में भी 7 से 9 नवंबर के बीच वायु गुणवत्ता रेड जोन में बनी रही। लगातार बढ़ता प्रदूषण आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.