• Home  
  • वोटिंग से ठीक पहले ईरान पर अमेरिकी हमले का दावा, केशम द्वीप पर कई धमाकों से बढ़ा तनाव
- War - World - विदेश

वोटिंग से ठीक पहले ईरान पर अमेरिकी हमले का दावा, केशम द्वीप पर कई धमाकों से बढ़ा तनाव

“अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित ईरान के केशम द्वीप पर अमेरिकी हवाई हमले की खबर सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से आई रिपोर्ट में इसे सीमित और गोपनीय सैन्य कार्रवाई बताया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका में मध्यावधि चुनाव […]

Explosions and fire reported after alleged US strike on Iran's Qeshm Island,ईरान के केशम द्वीप पर कथित अमेरिकी हमले के बाद धमाके और आग

“अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित ईरान के केशम द्वीप पर अमेरिकी हवाई हमले की खबर सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से आई रिपोर्ट में इसे सीमित और गोपनीय सैन्य कार्रवाई बताया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान हो रहा है और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ नई सैन्य कार्रवाई पर विचार करने का आग्रह किया था।“

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य और कूटनीतिक तनाव के बीच केशम द्वीप पर कई धमाकों की खबर ने क्षेत्र में हलचल बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केशम द्वीप पर सीमित हवाई हमले किए। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इन अभियानों को गोपनीय और सीमित रखा गया था, ताकि इसे ईरान के खिलाफ व्यापक सैन्य अभियान की शुरुआत के तौर पर न देखा जाए। वहीं, ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, हमले के बाद केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई।

गोपनीय तरीके से की गई सीमित सैन्य कार्रवाई

रिपोर्ट के अनुसार, केशम द्वीप पर कार्रवाई हाल के हफ्तों में वाशिंगटन की ओर से किए जा रहे सीमित सैन्य अभियानों का हिस्सा थी। अमेरिकी अधिकारियों ने कथित तौर पर इन हमलों को इस तरह अंजाम देने की बात कही कि क्षेत्र में व्यापक युद्ध शुरू होने का संकेत न जाए।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास स्थित केशम द्वीप का सामरिक महत्व काफी अधिक है। यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में यहां किसी भी सैन्य गतिविधि से अमेरिका-ईरान तनाव के और बढ़ने की आशंका है।

नेतन्याहू ने ट्रंप से ईरान पर नई कार्रवाई का किया था आग्रह

यह घटनाक्रम इजरायल और अमेरिका के बीच ईरान को लेकर हुई बातचीत के बाद सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान के खिलाफ नए सिरे से सैन्य कार्रवाई पर विचार करने का आग्रह किया था।

एक्सियोज की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान अमेरिका और ईरान के बीच जारी संपर्क तथा सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के दिन हमले की खबर

अमेरिका में मंगलवार को मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। ऐसे समय में ईरान के केशम द्वीप पर हमले की खबर सामने आने से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब ट्रंप से पूछा गया था कि क्या वह मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर हमला करने पर विचार कर रहे हैं, तो उन्होंने इससे इनकार किया था। इसके बावजूद केशम द्वीप पर अमेरिकी कार्रवाई की खबर सामने आई है। हालांकि, हमले के समय, लक्ष्य और उसके प्रभाव को लेकर अभी स्पष्ट आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

बातचीत के रास्ते भी खुले, लेकिन सैन्य तनाव बरकरार

अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से जारी संघर्ष के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। सैन्य टकराव की आशंकाओं के बावजूद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समाधान की संभावनाएं तलाशने की कोशिशें जारी बताई जा रही हैं।

केशम द्वीप पर कथित अमेरिकी हमले की खबर ऐसे समय आई है, जब एक तरफ बातचीत के रास्ते खुले रखने की कोशिश हो रही है और दूसरी तरफ सैन्य कार्रवाई की आशंकाएं भी बनी हुई हैं। आने वाले समय में अमेरिका और ईरान की आधिकारिक प्रतिक्रियाएं इस घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने में अहम होंगी।

देश-दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सबसे सटीक…

राजनीति, चुनाव, मनोरंजन, खेल और देश-प्रदेश की हर महत्वपूर्ण हलचल से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए यूपी 24 नेटवर्क न्यूज़के साथ। सत्ता के गलियारों से लेकर आम जनता के मुद्दों तक, चुनावी बयानबाज़ी से लेकर खास पड़ताल और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स तक—हम पहुंचाते हैं आपके लिए खबरों का सटीक विश्लेषण और हर खबर की पूरी जानकारी।

खबर वही, जो आप तक पहुंचे सबसे पहले और भरोसे के साथ।

यूपी 24 नेटवर्क न्यूज़— आपकी आवाज़, आपकी खबर, आपका भरोसा..

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.