अयोध्या। परम पूज्य ब्रह्मलीन बाबा साईं की प्रथम पुण्यतिथि पर अयोध्या धाम के रामनगर सिंधी कॉलोनी में युवा समाजसेवी राजेश जसवानी की ओर से सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को निःशुल्क भोजन तथा पानी की बोतलों का वितरण किया गया।
सेवा शिविर का उद्घाटन ओम शिवालय परिवार के महंत श्री गणेश राय दास जी ने किया। कार्यक्रम के दौरान बाबा साईं को श्रद्धापूर्वक याद किया गया और उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी राजेश जसवानी ने कहा कि बाबा साईं सेवा की मूरत थे और उनके लिए सदैव आदर्श रहेंगे। उन्होंने कहा, “मेरा पूरा परिवार बाबा साईं को समर्पित है। हम तन, मन और धन से उनके दिखाए मार्ग पर चलेंगे और निरंतर सेवा भाव के साथ समाज के लिए कार्य करते रहेंगे।”
कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया गया। आयोजकों ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना से किए गए ऐसे कार्य समाज में सहयोग और मानवता का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर ओम शिवालय परिवार के प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, ठाकुरदास, प्रकाश रुपानी, राकेश कुमार, मारुति लाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साईं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सेवा मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
बाबा साईं की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित यह सेवा शिविर श्रद्धा, समर्पण और जनसेवा का प्रतीक बना।
