• Home  
  • रिंकू सिंह बनेंगे यूपी अफसर: योगी सरकार देगी नियुक्ति पत्र
- उत्तरप्रदेश - खेल

रिंकू सिंह बनेंगे यूपी अफसर: योगी सरकार देगी नियुक्ति पत्र

लखनऊ: : यूपी सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए बड़ा कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम 5 बजे लखनऊ में क्रिकेटर रिंकू सिंह और हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल समेत 6 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में सिर्फ नियुक्तियां ही नहीं, बल्कि करीब 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार […]

रिंकू सिंह बनेंगे यूपी अफसर: योगी सरकार देगी नियुक्ति पत्र

लखनऊ: : यूपी सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए बड़ा कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम 5 बजे लखनऊ में क्रिकेटर रिंकू सिंह और हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल समेत 6 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर सौंपेंगे।

इस कार्यक्रम में सिर्फ नियुक्तियां ही नहीं, बल्कि करीब 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। यह पहल यूपी सरकार की स्पोर्ट्स कोटा नौकरी योजना को मजबूत करती है।

रिंकू सिंह बनेंगे RSO, राजकुमार पाल DSP

अलीगढ़ के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (RSO) बनाया जाएगा। वहीं, गाजीपुर के ओलंपियन राजकुमार पाल को पुलिस विभाग में DSP पद मिलेगा।

 इन खिलाड़ियों को भी मिलेगी नौकरी

  • नोएडा के प्रवीण कुमार (पैरालंपिक गोल्ड)

  • इटावा के अजीत सिंह (जैवलिन सिल्वर)

  • गाजियाबाद के सुमिरन (200 मीटर ब्रॉन्ज)

     इन तीनों को पंचायती राज अधिकारी बनाया जाएगा

  • मुजफ्फरनगर की प्रीतिपाल (पैरा एथलेटिक्स)

     इन्हें खंड विकास अधिकारी (BDO) पद मिलेगा

 अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां

खेल निदेशक आरपी सिंह के अनुसार:

  • रिंकू सिंह T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे

  • राजकुमार पाल ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम के सदस्य रहे

  • प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड जीता

 लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड

यूपी सरकार विभिन्न खिलाड़ियों को लक्ष्मण अवॉर्ड और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित करेगी, जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, कुश्ती और शतरंज के खिलाड़ी शामिल हैं।

 खिलाड़ियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार

राज्य सरकार द्वारा कई खिलाड़ियों को 2 लाख से 40 लाख रुपये तक की धनराशि दी जाएगी।

  • विनय (पैरा पावरलिफ्टिंग) – ₹40 लाख

  • विक्रांत (वुशू) – ₹15 लाख

  • सागर दांगी (शूटिंग) – ₹15 लाख

  • तनुश्री पांडेय (सॉफ्ट टेनिस) – ₹14 लाख

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.