• Home  
  • UP Crime: कॉलेज मर्डर केस में आरोपी 6 घंटे में पकड़ा गया
- उत्तरप्रदेश - क्राइम

UP Crime: कॉलेज मर्डर केस में आरोपी 6 घंटे में पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश के यूपी कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े कॉलेज मर्डर केसने सनसनी फैला दी।23 वर्षीय छात्र सूर्य प्रताप सिंह की क्लासरूम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपी मंजीत चौहान को पुलिस ने 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।  कैसे हुई वारदात? घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे […]

UP College Murder: क्यों मंजीत चौहान को 'माफिया' कहते थे छात्र?

उत्तर प्रदेश के यूपी कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े कॉलेज मर्डर केसने सनसनी फैला दी।23 वर्षीय छात्र सूर्य प्रताप सिंह की क्लासरूम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपी मंजीत चौहान को पुलिस ने 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

 कैसे हुई वारदात?

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है, जब परीक्षा के दौरान आरोपी मंजीत चौहान कमर में पिस्टल छिपाकर कॉलेज कैंपस में दाखिल हुआ।प्रशासनिक भवन के बाहर सूर्य प्रताप और मंजीत के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद सामाजिक विज्ञान संकाय के क्लासरूम के बाहर मंजीत ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

 सात राउंड फायरिंग, मौके पर मौत

आरोपी ने करीब 7 राउंड फायरिंग की, जिसमें सूर्य प्रताप के सीने और सिर में 4 गोलियां लगीं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब सूर्य जमीन पर गिरा तो आरोपी ने यह देखकर कि उसकी सांस चल रही है, दोबारा कनपटी पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 प्रोफेसर की अपील भी नहीं मानी

घटना के दौरान मौजूद एक प्रोफेसर ने आरोपी को रोकने की कोशिश की और उससे हाथ-पैर जोड़कर छात्र की जान बख्शने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं पड़ा।

 पिस्टल फेंककर फरार हुआ आरोपी

हत्या के बाद मंजीत चौहान ने पिस्टल को कैंपस के बाहर कूड़े के ढेर में फेंक दिया और पहली मंजिल से कूदकर फरार हो गया।हालांकि पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया।

पहले से थी रंजिश

जांच में सामने आया कि दोनों छात्रों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।बताया जा रहा है कि हाल ही में शर्ट की बांह मोड़ने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जो इस घटना की वजह बना।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.