• Home  
  • लखनऊ में अखिलेश समर्थकों के नारे, संभल में काली पट्टी बांधकर नमाज
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में अखिलेश समर्थकों के नारे, संभल में काली पट्टी बांधकर नमाज

यूपी में आज Eid 2026 धूमधाम से मनाई जा रही है। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद जब अखिलेश यादव वहां मुबारकबाद देने पहुंचे, तो भीड़ उत्साहित हो गई और युवाओं ने “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस मौके पर दिनेश शर्मा और अजय […]

लखनऊ में अखिलेश समर्थकों के नारे, संभल में काली पट्टी बांधकर नमाज

यूपी में आज Eid 2026 धूमधाम से मनाई जा रही है। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद जब अखिलेश यादव वहां मुबारकबाद देने पहुंचे, तो भीड़ उत्साहित हो गई और युवाओं ने “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारे लगाए।

इस मौके पर दिनेश शर्मा और अजय राय भी लोगों के बीच पहुंचे और ईद की शुभकामनाएं दीं। वहीं भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।

 ऐशबाग ईदगाह में उमड़ी भारी भीड़

ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज शुरू हुई, जिसमें 50 हजार से ज्यादा नमाजी शामिल हुए। ईदगाह पूरी तरह भरने के बाद गलियारों तक भीड़ पहुंच गई और पैर रखने तक की जगह नहीं बची। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुराने लखनऊ को हाई अलर्ट पर रखा गया और करीब 21 मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया।

 अखिलेश यादव का संदेश

अखिलेश यादव ने कहा कि“हमने हाल ही में होली मिलकर मनाई और अब ईद भी साथ मना रहे हैं। यही हमारी हिंदुस्तानियत है। देश में शांति और भाईचारा बना रहना चाहिए।”

संभल में काली पट्टी बांधकर नमाज

संभल में शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। नमाज के बाद उन्होंने ईरान से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया और अमेरिका व इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की।

कानपुर और वाराणसी में दिखा मानवीय चेहरा

कानपुर में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल एक बच्चे को गोद में लेकर उसे दुलारते नजर आए। वहीं DCP सत्यजीत गुप्ता ने भी बच्चों को ईद की बधाई दी। वाराणसी में DIG शिवहरि मीना ने भी एक बच्चे को गोद में लेकर स्नेह जताया।

पूरे यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रयागराज, आगरा सहित कई शहरों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर तैनात रहे।इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने लोगों से अपील की कि सड़कों पर नमाज न पढ़ें और शांति बनाए रखें।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.