• Home  
  • Lucknow News: जहर खाने से मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow News: जहर खाने से मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहर खाने की पुष्टि हुई। यह […]

Lucknow News: जहर खाने से मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहर खाने की पुष्टि हुई।

यह मामला लखनऊ के बंथरा क्षेत्र के एक गांव का है, जहां शुक्रवार को यह घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता को गंभीर हालत में भर्ती कर उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी तब मिली जब परिवार के छोटे बेटे ने अपने पिता को उल्टी करते देखा। वहीं मां और बड़ा भाई बेसुध हालत में पड़े थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई।

पुलिस जांच के दौरान मृतक बेटे की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसमें लिखा था कि इस कदम के लिए वे स्वयं जिम्मेदार हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार छोटा व्यवसाय करता था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि परिवार पर बैंक का कर्ज था, जिसे चुकाने में कठिनाई हो रही थी। पिछले कुछ दिनों से परिवार के सदस्य मानसिक तनाव में थे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.