• Home  
  • Lucknow: तेज बारिश और ओलों से दिन में अंधेरा, रेड अलर्ट जारी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow: तेज बारिश और ओलों से दिन में अंधेरा, रेड अलर्ट जारी

लखनऊ में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से हल्के बादलों के बीच शुरू हुआ दिन, करीब 9 बजे के बाद पूरी तरह बदल गया। घने काले बादलों ने दिन में ही अंधेरा कर दिया और इसके साथ ही तेज बारिश  शुरू हो गई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। खासतौर […]

Lucknow Weather Update: कल से बारिश, 6°C गिरेगा तापमान

लखनऊ में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से हल्के बादलों के बीच शुरू हुआ दिन, करीब 9 बजे के बाद पूरी तरह बदल गया। घने काले बादलों ने दिन में ही अंधेरा कर दिया और इसके साथ ही तेज बारिश  शुरू हो गई।

कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। खासतौर पर गोमतीनगर, चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज और मलिहाबाद में काले बादलों के साथ तेज बारिश जारी है, जबकि इंदिरानगर में ओले गिरने की खबर है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से ही 20–25 किमी/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं और बादलों की गरज के साथ मौसम और भी खराब हो गया है। दिन में यह रफ्तार बढ़कर 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे आंधी का खतरा बना हुआ है।

इस बीच कई इलाकों में बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने लखनऊ के लिए रेड अलर्ट  जारी किया है।

तापमान की बात करें तो आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है, जो पिछले दिन की तुलना में गिरावट दर्शाता है।

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9°C दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5°C रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा था। उस दिन अधिकतम आर्द्रता 53% और न्यूनतम 20% दर्ज की गई थी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.