• Home  
  • UP News: SI भर्ती पेपर लीक का झांसा देकर ठगी, STF ने आरोपी को पकड़ा
- उत्तरप्रदेश

UP News: SI भर्ती पेपर लीक का झांसा देकर ठगी, STF ने आरोपी को पकड़ा

उत्तर प्रदेश में उप निरीक्ष नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तर प्रदेश STF ने आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर फर्जी चैनल बनाकर अभ्यर्थियों को नकली प्रश्नपत्र भेजता था और उनसे ऑनलाइन […]

UP News: SI भर्ती पेपर लीक का झांसा देकर ठगी, STF ने आरोपी को पकड़ा

उत्तर प्रदेश में उप निरीक्ष नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तर प्रदेश STF ने आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर फर्जी चैनल बनाकर अभ्यर्थियों को नकली प्रश्नपत्र भेजता था और उनसे ऑनलाइन पैसे वसूलता था।

सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे थे फर्जी टेलीग्राम चैनल

UPPRPB परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया की लगातार निगरानी कर रहा था। इसी दौरान टेलीग्राम पर

  • “यूपी एसआई यूपी पुलिस-2026”

  • “रिजल्ट पैनल प्राइवेट”

  • “यूपी एसआई परीक्षा प्रश्नपत्र-2026”

नाम से चैनल बनाकर SI भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के संदेश प्रसारित किए जा रहे थे।

STF ने आगरा से आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में थाना हुसैनगंज में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एसटीएफ को सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य आगरा में मौजूद है।इसके बाद STF टीम ने न्यू आगरा थाना क्षेत्र की इंजीनियर्स कॉलोनी से आरोपी आयुष बघेल को गिरफ्तार कर लिया।

एडिट किया हुआ प्रश्नपत्र भेजकर करता था ठगी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रश्नपत्र के पहले पेज को एडिट कर उसे असली बताकर टेलीग्राम चैनलों पर भेज देता था। इससे अभ्यर्थियों को विश्वास हो जाता था कि पेपर असली है।इसके बाद आरोपी QR कोड और भुगतान पहचान संख्या के जरिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन पैसे वसूलता था।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

एसटीएफ के अनुसार इस SI भर्ती पेपर लीक ठगी मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.