• Home  
  • Lucknow: गैस संकट पर AAP का प्रदर्शन, नेताओं की गिरफ्तारी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow: गैस संकट पर AAP का प्रदर्शन, नेताओं की गिरफ्तारी

राजधानी Lucknow में LPG गैस संकट को लेकर AAP के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता स्वास्थ्य भवन चौराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत का मुद्दा उठाया। पोस्टर-बैनर के साथ किया विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और बैनर लेकर विरोध जताया। […]

Lucknow: गैस संकट पर AAP का प्रदर्शन, नेताओं की गिरफ्तारी

राजधानी Lucknow में LPG गैस संकट को लेकर AAP के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता स्वास्थ्य भवन चौराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत का मुद्दा उठाया।

पोस्टर-बैनर के साथ किया विरोध

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और बैनर लेकर विरोध जताया। एक कार्यकर्ता ने पूरे शरीर पर बैनर पहन रखा था, जिस पर लिखा था— “नरेंद्र भी गायब, सिलेंडर भी गायब”।पुलिस के मौके पर पहुंचते ही कई कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर वाहनों में बैठा दिया और बाद में इको गार्डन भेज दिया।

जिला अध्यक्ष को सुबह से ही हाउस अरेस्ट

प्रदर्शन से पहले ही पार्टी की जिला अध्यक्ष को पुलिस ने सुबह करीब 4 बजे से हाउस अरेस्ट कर लिया था, ताकि विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके।पार्टी नेताओं का आरोप है कि गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की समस्या से प्रदेश में आम जनता परेशान है और रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।

गैस संकट पर सरकार पर निशाना

प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि LPG सिलेंडर की कीमतों और किल्लत से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेने के बजाय विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

कालाबाजारी के आरोप

प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि बाजार में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है। उनका कहना है कि जहां सामान्य कीमत लगभग 900 रुपये है, वहीं कई जगह सिलेंडर तीन से चार हजार रुपये तक में बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं।पार्टी नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.