• Home  
  • Umrah News: मक्का-मदीना में सब खैरियत, अफवाहों से न घबराएं
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Umrah News: मक्का-मदीना में सब खैरियत, अफवाहों से न घबराएं

मक्का-मदीना में सब ‘खैरियत’, उमरा जायरीन अफवाहों से न हों परेशान; रियाज़ अहमद ने लखनऊ लौटकर दी बड़ी राहत लखनऊ। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कुछ देशों द्वारा एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद किए जाने की खबरों के बीच उमरा पर जाने वाले जायरीन के मन में चिंता बढ़ गई है। हालांकि रियाज़ […]

Umrah News: मक्का-मदीना में सब खैरियत, अफवाहों से न घबरा

मक्का-मदीना में सब 'खैरियत', उमरा जायरीन अफवाहों से न हों परेशान; रियाज़ अहमद ने लखनऊ लौटकर दी बड़ी राहत

लखनऊ। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कुछ देशों द्वारा एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद किए जाने की खबरों के बीच उमरा पर जाने वाले जायरीन के मन में चिंता बढ़ गई है। हालांकि रियाज़ टूर एंड ट्रैवल के सीईओ Riyaz Ahmad ने इन आशंकाओं को निराधार बताया है।

मक्का और मदीना में करीब आठ दिन का प्रवास करने के बाद लखनऊ लौटे रियाज अहमद ने कहा कि Mecca और Medina में हालात पूरी तरह सामान्य हैं और उमरा यात्रा पर किसी तरह का नकारात्मक असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि वहां दुनिया भर से पहुंचे जायरीन शांति और श्रद्धा के साथ इबादत कर रहे हैं।

अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं

रियाज अहमद के मुताबिक कुछ लोग सोशल मीडिया पर युद्ध और अस्थिरता की अफवाहें फैलाकर उमरा यात्रा को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि मक्का और मदीना में सभी धार्मिक गतिविधियां और जियारतें सामान्य रूप से जारी हैं।

भारत से सऊदी अरब के लिए उड़ानें जारी

उन्होंने उड़ानों की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि भले ही कुछ अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने एहतियातन अपने ऑपरेशन सीमित किए हों, लेकिन Saudia की उड़ानें भारत के कई शहरों से नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।

इनमें Chaudhary Charan Singh International Airport के अलावा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और कोझिकोड जैसे शहरों से भी उमरा जायरीन के लिए फ्लाइट सेवाएं उपलब्ध हैं।

पैकेज और रिफंड को लेकर दी जानकारी

उमरा पैकेज को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने बताया कि फ्लाइट, वीजा, होटल और ट्रांसपोर्ट की राशि पहले ही प्रीपेड के रूप में जमा की जाती है, इसलिए सामान्य परिस्थितियों में उमरा पैकेज नॉन-रिफंडेबल होता है।हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सऊदी एयरलाइंस उड़ान रद्द करती है या Ministry of Hajj and Umrah की ओर से जायरीन के प्रवेश पर आधिकारिक रोक लगाई जाती है, तो रिफंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील

रियाज अहमद ने उमरा जायरीन से अपील की कि वे सोशल मीडिया या गैर-आधिकारिक स्रोतों से फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल सऊदी एयरलाइंस तथा सऊदी हज एवं उमरा मंत्रालय की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।लखनऊ पहुंचने पर टूर एंड ट्रैवल से जुड़े कई लोगों ने उनका स्वागत किया और उमरा यात्रा से जुड़ी सही जानकारी साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.