• Home  
  • Lucknow News: 19 दिन से गायब BLO, परिवार ने रक्षा मंत्री से मांगी मदद
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow News: 19 दिन से गायब BLO, परिवार ने रक्षा मंत्री से मांगी मदद

Lucknow के जानकीपुरम क्षेत्र से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और शिक्षामित्र Dilip Kumar Singh पिछले 19 दिनों से लापता हैं। 23 फरवरी को घर से निकलने के बाद से उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। उनका मोबाइल फोन उसी दिन से बंद बताया जा रहा है। घर से निकलने के बाद से नहीं […]

Lucknow News: 19 दिन से गायब BLO, परिवार ने रक्षा मंत्री से मांगी मदद

Lucknow के जानकीपुरम क्षेत्र से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और शिक्षामित्र Dilip Kumar Singh पिछले 19 दिनों से लापता हैं। 23 फरवरी को घर से निकलने के बाद से उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। उनका मोबाइल फोन उसी दिन से बंद बताया जा रहा है।

घर से निकलने के बाद से नहीं मिला कोई सुराग

जानकीपुरम में रहने वाले दिलीप कुमार सिंह 23 फरवरी की सुबह घर से निकले थे। परिवार के मुताबिक घर से निकलने के कुछ समय बाद ही उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।परिजनों का कहना है कि वह घर से बाहर जाते समय CCTV कैमरे में भी दिखाई दिए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप में यह भी लिखा था कि उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है।

स्थानीय विधायक ने की परिवार की मदद

मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक Yogesh Shukla भी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।विधायक ने बताया कि वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और अधिकारियों को खोजबीन तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

रक्षा मंत्री से लगाई मदद की गुहार

लापता बीएलओ के परिजनों ने 13 मार्च को देश के रक्षा मंत्री Rajnath Singh से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। परिवार ने उनसे अपील की कि पुलिस प्रशासन को खोजबीन तेज करने के निर्देश दिए जाएं ताकि जल्द से जल्द लापता व्यक्ति का पता लगाया जा सके।

रक्षा मंत्री ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को जांच और तलाश अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस Lucknow Missing Case की जांच में जुटे हैं। परिजन लगातार प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि जल्द से जल्द लापता व्यक्ति को खोजकर परिवार के पास सकुशल वापस लाया जाए।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.