Kanpur Accident: हाईवे पर डंपर से टकराई टूरिस्ट बस, 1 की मौत; 57 यात्रियों का रेस्क्यू
उत्तर प्रदेश के Kanpur में शनिवार सुबह बड़ा रोड एक्सीडेंट हो गया। पनकी थाना क्षेत्र में इटावा-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर और डबल डेकर टूरिस्ट बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 57 यात्री बस के अंदर ही फंस गए।
टक्कर के बाद बस में फंसे यात्री
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 6:30 बजे इस्पात नगर के पास बने पुल पर हुआ। टूरिस्ट बस नासिक से अयोध्या होते हुए नेपाल जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।भीषण टक्कर के कारण बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए।
खिड़कियां तोड़कर 57 यात्रियों को निकाला
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य के दौरान बस की खिड़कियां और लोहे के हिस्से काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया।रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 57 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हादसे में एक की मौत, कई घायल
इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 50 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती
रेस्क्यू के बाद घायलों को तुरंत Hallet Hospital Kanpur भेजा गया।
15 यात्री सामान्य रूप से घायल
4 यात्री गंभीर रूप से घायल
1 यात्री की हालत अति गंभीर
अन्य यात्रियों को भी प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।








