• Home  
  • लखनऊ में अलविदा जुमे की नमाज आज,मस्जिदों के बाहर सुरक्षा कड़ी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में अलविदा जुमे की नमाज आज,मस्जिदों के बाहर सुरक्षा कड़ी

अलविदा जुमे की नमाज लखनऊ में आज अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ अदा की जाएगी। रमजान के आखिरी शुक्रवार को शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचेंगे। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत […]

लखनऊ में अलविदा जुमे की नमाज आज, मस्जिदों के बाहर सुरक्षा कड़ी

अलविदा जुमे की नमाज लखनऊ में आज अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ अदा की जाएगी। रमजान के आखिरी शुक्रवार को शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचेंगे। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।

ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। वहीं टीले वाली मस्जिद में भी नमाज को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

टीले वाली मस्जिद में 370 साल से पढ़ी जा रही अलविदा की नमाज

टीले वाली मस्जिद के नायब इमाम इम्तियाज हसन ने बताया कि यहां करीब 370 वर्षों से अलविदा जुमे की नमाज अदा की जा रही है। हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां नमाज पढ़ने पहुंचते हैं और इस बार भी भारी भीड़ की संभावना है।

बड़ा इमामबाड़ा में शिया समुदाय करेगा नमाज अदा

बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में शिया समुदाय के लोग अलविदा जुमे की नमाज अदा करेंगे। नमाज के बाद यहां अंतर्राष्ट्रीय कुद्स दिवस (Quds Day) मनाया जाएगा। इस दौरान फलस्तीन के समर्थन और इजराइल के विरोध में प्रदर्शन भी किया जाएगा।

मौलाना कल्बे जवाद ने लोगों से की अपील

शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में आसिफी मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद प्रदर्शन में शामिल हों।उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुद्स दिवस की शुरुआत 1979 में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने यरूशलेम (मस्जिद-ए-अक्सा) की आजादी के समर्थन में की थी।

मौलाना ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य फलस्तीन के लोगों के अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाना और इजराइल की नीतियों का विरोध करना है।

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Alvida Juma Lucknow के मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद और अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस और पीएसी की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.