• Home  
  • UP: 57 हजार सिपाहियों की 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड
- उत्तरप्रदेश

UP: 57 हजार सिपाहियों की 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड

UP Police Passing Out Parade: 20 अप्रैल को 57 हजार सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, सीएम योगी होंगे शामिल उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए करीब 57 हजार सिपाहियों की पासिंग आउट परेड 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण निदेशालय ने राज्य के 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू कर […]

UP: 57 हजार सिपाहियों की 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड

UP Police Passing Out Parade: 20 अप्रैल को 57 हजार सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, सीएम योगी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए करीब 57 हजार सिपाहियों की पासिंग आउट परेड 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण निदेशालय ने राज्य के 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य समारोह राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

 60,244 पदों पर हुई थी सिपाही भर्ती

प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों को पिछले साल 15 जून को वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए थे।

9 महीने का प्रशिक्षण 19 अप्रैल को होगा पूरा

भर्ती के बाद चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण जुलाई से शुरू हुआ था। हालांकि करीब 3000 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया। शेष लगभग 57 हजार प्रशिक्षु सिपाहियों का नौ महीने का आधारभूत प्रशिक्षण 19 अप्रैल को पूरा हो जाएगा।

प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद सभी प्रशिक्षु सिपाही 20 अप्रैल को आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे और इसके बाद वे आधिकारिक रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बन जाएंगे।

112 केंद्रों पर हो रही इनडोर और आउटडोर परीक्षाएं

वर्तमान में सभी 112 पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षु सिपाहियों की इनडोर और आउटडोर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा पूरी होने के बाद पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी।

12 हजार से अधिक महिलाएं

उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सिपाही पुलिस बल में शामिल होने जा रहे हैं। इनमें 12 हजार से अधिक महिला सिपाही भी शामिल हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

आयोजन की तैयारियां तेज

डीजी प्रशिक्षण राजीव सबरवाल के अनुसार, सिपाही नागरिक पुलिस के करीब 57 हजार प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण 19 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा और इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.