• Home  
  • UP SI Recruitment: पेपर लीक सूचना के लिए जारी नंबर
- उत्तरप्रदेश - शिक्षा

UP SI Recruitment: पेपर लीक सूचना के लिए जारी नंबर

UP SI Recruitment News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए अहम कदम उठाया है। भर्ती बोर्ड ने पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ईमेल […]

UP Police Bharti 2026: सरनेम से तय नहीं होती जाति, भर्ती बोर्ड का बड़ा बयान

UP SI Recruitment News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए अहम कदम उठाया है।

भर्ती बोर्ड ने पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति परीक्षा से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सीधे बोर्ड तक पहुंचा सकता है।

संदिग्ध गतिविधियों की दे सकते हैं सूचना

भर्ती बोर्ड के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को पेपर लीक, प्रश्नपत्र की खरीद-फरोख्त, परीक्षा में नकल, सॉल्वर गैंग या अन्य किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी डर के इसकी सूचना दे सकता है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना भय के गलत गतिविधियों की जानकारी दे सकें।

यहां दें सूचना

ईमेल आईडी: satarkta.policeboard@gmail.com

व्हाट्सएप नंबर: 9454457951

भर्ती बोर्ड का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.