• Home  
  • Lucknow Protest: LPG सिलेंडर को लेकर सपा का प्रदर्शन
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Protest: LPG सिलेंडर को लेकर सपा का प्रदर्शन

Lucknow Protest: LPG सिलेंडर को लेकर सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शन […]

Lucknow Protest: LPG सिलेंडर को लेकर सपा का प्रदर्शन

Lucknow Protest: LPG सिलेंडर को लेकर सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

सड़क पर लेटकर की नारेबाजी

पुलिस कार्रवाई शुरू होते ही कई सपा कार्यकर्ता सड़क पर लेटकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाकर घसीटते हुए गाड़ियों में बैठा दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी की छत पर भी चढ़ गए, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए हजरतगंज चौराहे पर हलचल और यातायात प्रभावित रहा।


 केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने “नाम नरेंद्र, काम सरेंडर” जैसे नारे लगाते हुए सरकार पर महंगाई नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।सपा नेताओं का कहना है कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

कार्यकर्ता बोले – गैस सिलेंडर महंगा, सरकार दे इस्तीफा

एक प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से गरीब और आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द ही गैस सिलेंडर की कीमतों को नियंत्रित करना चाहिए।

कार्यकर्ता ने कहा, “सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं और गरीब आदमी परेशान है। सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता की आवाज उठाते रहेंगे।”

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.