• Home  
  • Lucknow: 14 साल की मेड की मौत, रेप विरोध पर हत्या का आरोप
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

Lucknow: 14 साल की मेड की मौत, रेप विरोध पर हत्या का आरोप

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय मेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोरी का शव बालागंज रेलवे कॉलोनी में रिटायर्ड अफसर के घर में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक के बेटे ने रेप का विरोध करने पर किशोरी की हत्या कर दी। घटना के […]

UP Crime: दो बीवी, 18 बच्चे, प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय मेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोरी का शव बालागंज रेलवे कॉलोनी में रिटायर्ड अफसर के घर में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक के बेटे ने रेप का विरोध करने पर किशोरी की हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन और रोड जाम किया।

रिटायर्ड अफसर के घर करती थी काम

जानकारी के मुताबिक, किशोरी मूल रूप से सीतापुर जिले के रेउसा क्षेत्र की रहने वाली थी और करीब छह महीने से बालागंज रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड अफसर प्रह्लाद अग्रवाल के घर काम कर रही थी। वह उसी घर में रहकर घरेलू काम करती थी।

प्रह्लाद अग्रवाल अपनी पत्नी ऊमा अग्रवाल और बेटे राघव अग्रवाल के साथ रहते हैं। राघव नगरीय निकाय निदेशालय में डेटा मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

पिता का आरोप: रेप की कोशिश का विरोध किया तो मार डाला

किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी राघव उनकी बेटी पर गलत नजर रखता था और उसे परेशान करता था। परिवार का कहना है कि आरोपी ने किशोरी के साथ रेप की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

परिजनों के मुताबिक, जब वे मौके पर पहुंचे तो किशोरी का शव बेड पर पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। हाथ-पैर पर रस्सी के रगड़ और गले पर कसाव के निशान भी दिखाई दिए।

हत्या को आत्महत्या दिखाने का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना को आत्महत्या साबित करने की कोशिश की गई। किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपी की मां ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया, लेकिन जब परिवार मौके पर पहुंचा तो शव बेड पर पड़ा मिला।

पोस्टमॉर्टम के बाद सड़क जाम

पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो गुस्साए लोगों ने बालागंज इलाके में जल निगम रोड पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ रेप के प्रयास और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से इलाके में यातायात प्रभावित रहा। हालात को देखते हुए मौके पर पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी राघव अग्रवाल के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है, जबकि आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद घर में ताला लगाकर निकले परिजन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वे घर पहुंचे तो आरोपी पक्ष के लोग घर में ताला लगाकर वहां से निकल गए, जिससे परिजनों का शक और गहरा गया।परिवार ने बाद में सीतापुर में किशोरी का अंतिम संस्कार किया। एहतियात के तौर पर वहां भी पुलिस बल तैनात रहा।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.