• Home  
  • लखनऊ हत्या केस: बेटे के जेल में होने पर,भतीजे ने दी मुखाग्नि
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ हत्या केस: बेटे के जेल में होने पर,भतीजे ने दी मुखाग्नि

लखनऊ हत्या केस: पैथोलॉजी मालिक मानवेंद्र सिंह का 6वें दिन अंतिम संस्कार, बेटे के जेल में होने पर भतीजे ने दी मुखाग्नि लखनऊ हत्या केस में जानी-मानी पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह का बुधवार को हत्या के छह दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। 20 फरवरी को सुबह करीब 4:30 बजे हुई इस सनसनीखेज […]

लखनऊ हत्याकांड: रामलीला में रावण बनने वाला अक्षत निकला कातिल

लखनऊ हत्या केस: पैथोलॉजी मालिक मानवेंद्र सिंह का 6वें दिन अंतिम संस्कार, बेटे के जेल में होने पर भतीजे ने दी मुखाग्नि

लखनऊ हत्या केस में जानी-मानी पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह का बुधवार को हत्या के छह दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। 20 फरवरी को सुबह करीब 4:30 बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद 25 फरवरी को भैंसाकुंड घाट बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।बेटे अक्षत के जेल में बंद होने के कारण यह अंतिम संस्कार उनके भतीजे कृत्य सिंह ने किया। पंडित ने विधि-विधान से भतीजे को पुत्र का संकल्प दिलवाकर सभी कर्मकांड पूरे करवाए।

20 फरवरी को हुई थी गोली मारकर हत्या

बताया जा रहा है कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनका बेटा अक्षत आरोपी है और हत्या के बाद से जेल में बंद है।यह लखनऊ की सनसनीखेज क्राइम न्यूज बन चुकी है, जिसने पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल पैदा कर दिया।

भैंसाकुंड घाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

बुधवार सुबह भैंसाकुंड घाट पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिचित पहुंचे। मृतक के छोटे भाई अरविंद सिंह, भतीजा कृत्य सिंह समेत कई परिजन मौजूद रहे। हालांकि, पिता सुरेंद्र पाल सिंह वृद्धावस्था के कारण घाट तक नहीं पहुंच सके।

अंतिम संस्कार के दौरान शव से कवर नहीं हटाया गया। ऊपर से ही शव को नहलाया गया और परिजनों ने लकड़ियां रखीं। इसके बाद कृत्य सिंह ने अग्नि लेकर चिता की परिक्रमा की और मुखाग्नि दी।इस दौरान मृतक के भाई अरविंद सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। घाट पर मौजूद रिश्तेदारों की आंखें नम थीं।

घर से विदाई के समय भावुक दृश्य

आशियाना स्थित आवास पर अंतिम विदाई के समय मार्मिक दृश्य देखने को मिले। घर और रिश्तेदारी से आई महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं छत से शव को जाते हुए देखती रहीं और अपने आंसू नहीं रोक सकीं।मृतक के पिता सुरेंद्र पाल सिंह ने घर से ही अंतिम दर्शन किए। पूरे परिवार में शोक का माहौल रहा।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.