• Home  
  • लखनऊ में FSDA कार्रवाई, 41 लाख का सड़ा खजूर जब्त
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में FSDA कार्रवाई, 41 लाख का सड़ा खजूर जब्त

रमजान और होली से पहले राजधानी लखनऊ में लखनऊ में FSDA कार्रवाई ने मिलावटखोरों की नींद उड़ा दी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने शहरभर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 41 लाख रुपए से अधिक मूल्य के खाद्य पदार्थ सीज किए। इस कार्रवाई के तहत 1320 किलो एक्सपायर्ड खजूर और 1418 किलो रंगीन कचरी […]

लखनऊ में FSDA कार्रवाई, 41 लाख का सड़ा खजूर जब्त

रमजान और होली से पहले राजधानी लखनऊ में लखनऊ में FSDA कार्रवाई ने मिलावटखोरों की नींद उड़ा दी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने शहरभर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 41 लाख रुपए से अधिक मूल्य के खाद्य पदार्थ सीज किए। इस कार्रवाई के तहत 1320 किलो एक्सपायर्ड खजूर और 1418 किलो रंगीन कचरी जब्त की गई।

हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में एक्सपायर्ड खजूर नष्ट

अयोध्या रोड स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में 1320 किलो एक्सपायर्ड खजूर असुरक्षित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा 2000 किलो हल्दी और 20475 किलो सुपारी भी सीज की गई।

अमीनाबाद के स्वरूप कोल्ड स्टोरेज समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई कर हजारों किलो खाद्य सामग्री पर ताला जड़ दिया गया।

डेयरियों और मिठाई दुकानों से नमूने

रायबरेली रोड स्थित डेयरियों और मिठाई दुकानों से पनीर और पेड़ा के नमूने लिए गए। कुल छह नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किन खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी?

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विजय प्रताप सिंह के अनुसार, खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, घी, वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स, नमकीन, मिठाइयां, बेसन और मैदा पर विशेष नजर रखी जा रही है।इस अभियान में कुल 23,893 किलो खाद्य पदार्थ कार्रवाई की जद में आए हैं।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.