• Home  
  • लखनऊ: पेड़ से लटका युवती का शव मिला, दुपट्टे का फंदा बना
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ: पेड़ से लटका युवती का शव मिला, दुपट्टे का फंदा बना

लखनऊ में पेड़ से लटका युवती का शव: बंथरा में संदिग्ध हालात, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के बाहर नीम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे […]

cec98521 eb51 4ab2 89bc 86dcd67bd6b8 1746543541958

लखनऊ में पेड़ से लटका युवती का शव: बंथरा में संदिग्ध हालात, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के बाहर नीम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

गांव की महिला ने सुबह देखा शव

यह मामला बंथरा के मवई पड़ियाना गांव का है। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे एक महिला ने घर के सामने नीम के पेड़ पर युवती का शव दुपट्टे के सहारे लटकता देखा।महिला ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को खबर दी गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका

बंथरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.