• Home  
  • LG Manoj Sinha की आतंकियों को कड़ी चेतावनी
- बड़ी खबर

LG Manoj Sinha की आतंकियों को कड़ी चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल LG मनोज सिन्हा ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आतंकियों और उनके समर्थकों को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। LG ने दो टूक शब्दों में कहा, “आतंकवादियों का समर्थन करने वालों को ऐसी सजा […]

LG Manoj Sinha की आतंकियों को कड़ी चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल LG मनोज सिन्हा ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आतंकियों और उनके समर्थकों को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

LG ने दो टूक शब्दों में कहा, “आतंकवादियों का समर्थन करने वालों को ऐसी सजा देंगे कि उनकी आने वाली सात पीढ़ियां याद रखेंगी। हम ऐसा माहौल बनाएंगे कि टेरर सिस्टम भीख मांगने पर मजबूर हो जाएगा।”

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

LG मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आतंकवाद से जुड़े पुराने मामलों को दोबारा खोला जाएगा और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी।यह बयान ऐसे समय आया है जब सुरक्षा एजेंसियां घाटी में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार ऑपरेशन चला रही हैं।

कश्मीरी पंडितों को किया सलाम

अपने संबोधन में LG ने कश्मीरी पंडितों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों ने अकल्पनीय कठिनाइयों और विस्थापन के बावजूद अपने साहस और धैर्य से नई मिसाल कायम की है।उन्होंने कहा, “मैं उनके धैर्य और संघर्ष को सलाम करता हूं। तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने अपनी परंपराओं, संस्कृति और धर्म को जिंदा रखा।”

नरसंहार पर दुष्प्रचार की आलोचना

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पिछले 37 वर्षों में इस त्रासदी पर कई किताबें और फिल्में बनी हैं, लेकिन कुछ लोग इसे दुष्प्रचार बताते हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि कश्मीरी पंडितों के दर्द को दुष्प्रचार कहना उनके खिलाफ एक और अन्याय के समान है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.