• Home  
  • Toxic Teaser Out: यश का एनिमल अवतार, डबल रोल रिवील
- मनोरंजन

Toxic Teaser Out: यश का एनिमल अवतार, डबल रोल रिवील

KGF 2 स्टार यश की नई फिल्म Toxic का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। यश के बर्थडे पर आए फर्स्ट लुक ने जहां फैंस को चौंका दिया था, वहीं अब Toxic Teaser ने फिल्म की कहानी और उनके किरदार को नए एंगल से पेश किया है।टीजर देखकर अंदाजा लगाया […]

Toxic Teaser Out: यश का एनिमल अवतार, डबल रोल रिवील

KGF 2 स्टार यश की नई फिल्म Toxic का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। यश के बर्थडे पर आए फर्स्ट लुक ने जहां फैंस को चौंका दिया था, वहीं अब Toxic Teaser ने फिल्म की कहानी और उनके किरदार को नए एंगल से पेश किया है।टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ सकते हैं।

पीरियड गैंगस्टर ड्रामा से मॉडर्न माफिया तक

Toxic Teaser का पहला हिस्सा 80 के दशक की झलक देता है, जहां यश एक पीरियड गैंगस्टर अवतार में नजर आते हैं। वहीं दूसरे हिस्से में उनका मॉडर्न और अधिक आक्रामक रूप देखने को मिलता है।

कहानी एक माफिया एम्पायर के इर्द-गिर्द घूमती दिख रही है। अनुमान है कि यश का पुराना अवतार सत्ता खो देता है और नया अवतार उसे दोबारा हासिल करने की कोशिश करता है।

ग्राफिक वायलेंस और ‘एनिमल’ जैसा इंटेंस टोन

टीजर में जबरदस्त एक्शन और ग्राफिक वायलेंस देखने को मिल रही है। कई सीन में खून-खच्चर से भरे विजुअल्स दिखते हैं, जो हाल के मास एक्शन सिनेमा ट्रेंड को फॉलो करते नजर आते हैं। यश का यह अवतार उनके पहले के फैमिली-फ्रेंडली इमेज से अलग है, जो फैंस के लिए सरप्राइज पैकेज साबित हो सकता है।

एक्ट्रेसेज गायब, कहानी पर सस्पेंस बरकरार

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में आधा दर्जन से ज्यादा एक्ट्रेसेज होने के बावजूद टीजर में एक भी एक्ट्रेस नजर नहीं आती।डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने कहानी को पूरी तरह रिवील नहीं किया है। इससे साफ है कि टीजर सिर्फ झलक है, असली ट्विस्ट अभी बाकी है।

19 मार्च को ईद पर रिलीज, बॉक्स ऑफिस क्लैश तय

यश की ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि उसी दिन ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट भी घोषित हो चुकी है, जिससे बॉक्स ऑफिस क्लैश दिलचस्प हो गया है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.