• Home  
  • Lucknow News: LDA VC का मोबाइल हैक, IAS-PCS को QR स्कैम
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

Lucknow News: LDA VC का मोबाइल हैक, IAS-PCS को QR स्कैम

Lucknow News: LDA VC का मोबाइल हैक, IAS-PCS को QR Code भेज मांगे पैसे राजधानी लखनऊ में बड़ा Cyber Crime सामने आया है। LDA के उपाध्यक्ष का निजी मोबाइल नंबर 18 फरवरी को हैक कर लिया गया। हैकर ने 40 से ज्यादा IAS और PCS अधिकारियों को मैसेज और QR कोड भेजकर 20 हजार से 48 […]

Lucknow News: LDA VC का मोबाइल हैक, IAS-PCS को QR स्कैम

Lucknow News: LDA VC का मोबाइल हैक, IAS-PCS को QR Code भेज मांगे पैसे

राजधानी लखनऊ में बड़ा Cyber Crime सामने आया है। LDA के उपाध्यक्ष का निजी मोबाइल नंबर 18 फरवरी को हैक कर लिया गया। हैकर ने 40 से ज्यादा IAS और PCS अधिकारियों को मैसेज और QR कोड भेजकर 20 हजार से 48 हजार रुपए तक तत्काल ट्रांसफर करने की मांग की।

IAS-PCS अफसरों को भेजा QR Code

हैकर ने मैसेज में लिखा कि रकम दो दिन बाद वापस कर दी जाएगी। हालांकि कई अधिकारी उपाध्यक्ष की कार्यशैली से परिचित थे, इसलिए उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने सीधे फोन कर पुष्टि की, जिसके बाद मामला सामने आया।सतर्कता के चलते किसी भी अधिकारी ने पैसे ट्रांसफर नहीं किए और संभावित आर्थिक नुकसान टल गया।

साइबर सेल की कार्रवाई, डेढ़ घंटे बाद नंबर सुरक्षित

घटना की जानकारी मिलते ही उपाध्यक्ष ने संयुक्त पुलिस आयुक्त को अवगत कराया। इसके बाद UP Cyber Crime टीम सक्रिय हुई।करीब डेढ़ घंटे तक मोबाइल नंबर हैकर के कंट्रोल में रहा। रात 11 बजे के बाद साइबर टीम ने नंबर दोबारा सुरक्षित कर लिया।तकनीकी जांच में संदिग्ध की लोकेशन छत्तीसगढ़ के जमशेदपुर क्षेत्र में ट्रेस की गई है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।

वित्त नियंत्रक से भी मांगे 40 हजार

हैकर ने प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक को भी 40 हजार रुपए ट्रांसफर करने का मैसेज भेजा था। लेकिन समय रहते सतर्कता बरतने से कोई लेनदेन नहीं हुआ।

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश

इसी बीच, एलडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भी ठगी का प्रयास किया गया। जालसाजों ने उनकी प्रोफाइल फोटो और नाम का इस्तेमाल कर डुप्लीकेट अकाउंट तैयार किया और परिचितों से मोबाइल नंबर व पैसों की मांग की।परिचितों ने सीधे संपर्क कर पुष्टि की, जिससे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.