Rashmika Mandanna – Vijay Deverakonda Wedding: 26 फरवरी को शादी, 4 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन?
26 फरवरी को होगी शादी?
Rashmika Mandanna Wedding और Vijay Deverakonda Wedding को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी को परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे ले सकते हैं।बताया जा रहा है कि वेडिंग फंक्शन इंटीमेट रखा जाएगा और इनविटेशन कार्ड भी भेजे जा चुके हैं।
4 मार्च 2026 को ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में शाम 7 बजे से ग्रैंड रिसेप्शन की चर्चा है। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री और करीबी मेहमानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि, अभी तक कपल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
लंबे समय से चर्चा में है रिश्ता
दोनों सितारे लंबे समय से रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वे फिल्मों ‘Geetha Govindam’ और ‘Dear Comrade’ में साथ नजर आए थे, जिसके बाद से डेटिंग की अटकलें शुरू हुईं।
अक्टूबर 2025 में गुपचुप सगाई की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से इन खबरों की पुष्टि नहीं की।








