• Home  
  • Saudi Arabia में Lucknow युवक की मौत
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Saudi Arabia में Lucknow युवक की मौत

Saudi Arabia News के तहत एक दुखद खबर सामने आई है। लखनऊ के निशातगंज निवासी शोएब (पुत्र ताज मोहम्मद) की सऊदी अरब में मौत हो गई। आग से झुलसने के बाद 15 दिन तक अस्पताल में चले इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।परिजनों को उनकी मौत की सूचना फोन पर मिली। अब […]

Saudi Arabia में Lucknow युवक की मौत

Saudi Arabia News के तहत एक दुखद खबर सामने आई है। लखनऊ के निशातगंज निवासी शोएब (पुत्र ताज मोहम्मद) की सऊदी अरब में मौत हो गई। आग से झुलसने के बाद 15 दिन तक अस्पताल में चले इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।परिजनों को उनकी मौत की सूचना फोन पर मिली। अब परिवार पार्थिव शरीर के भारत लाए जाने का इंतजार कर रहा है।

LPG Blast से हुआ था हादसा

परिजनों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले सूचना मिली थी कि जिस कमरे में शोएब रह रहे थे, वहां LPG Gas Line Blast हो गया। बताया गया कि पहले कुकर में धमाका हुआ, जिसके बाद गैस लाइन में आग लग गई और पूरा कमरा आग की चपेट में आ गया।इस Saudi Fire Incident में दो लोगों की मौत हुई है।

बाराबंकी के शरीफ की भी गई जान

हादसे में बाराबंकी के सफदरगंज निवासी शरीफ की भी मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारी की गई।

वहीं शोएब के शव को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है।

7 मार्च को घर लौटने वाला था शोएब

परिवार के अनुसार, शोएब दो साल पहले ड्राइवर की नौकरी के लिए सऊदी अरब गए थे। वह 7 मार्च को घर लौटने वाले थे और परिवार उनसे मिलने की तैयारी कर रहा था।लेकिन घर वापसी से पहले ही यह दुखद खबर आ गई।

परिवार का सहारा था सबसे बड़ा बेटा

शोएब तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी तीन बहनें हैं। परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।Lucknow Youth Death की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी की निगाहें अब उनके पार्थिव शरीर के आने पर टिकी हैं।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.