• Home  
  • AKTU AI मंथन: राज्यपाल बोले– गलत इस्तेमाल पर दंड जरूरी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

AKTU AI मंथन: राज्यपाल बोले– गलत इस्तेमाल पर दंड जरूरी

AKTU AI मंथन: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं– AI का दुरुपयोग रोकना जरूरी, गलत इस्तेमाल पर मिले दंड एकेटीयू में आयोजित एआई मंथन के समापन सत्र में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जितना सकारात्मक उपयोग है, उतना ही इसका दुरुपयोग भी सामने आ रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि […]

AKTU AI मंथन: राज्यपाल बोले– गलत इस्तेमाल पर दंड जरूरी

AKTU AI मंथन: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं– AI का दुरुपयोग रोकना जरूरी, गलत इस्तेमाल पर मिले दंड

एकेटीयू में आयोजित एआई मंथन के समापन सत्र में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जितना सकारात्मक उपयोग है, उतना ही इसका दुरुपयोग भी सामने आ रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि कई मामलों में एआई का इस्तेमाल समाज में विकृति फैलाने के लिए किया गया है। ऐसे में बच्चों और युवाओं को एआई के सही और जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित करना बेहद जरूरी है।

राज्यपाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एआई का गलत इस्तेमाल करने वालों के लिए दंड का प्रावधान होना चाहिए, ताकि तकनीक का दुरुपयोग रोका जा सके।

शिक्षा और शोध में AI की भूमिका

यह कार्यक्रम डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।राज्यपाल ने सुझाव दिया कि एआई की मदद से किसी भी पुस्तक का अनुवाद कई लोग मिलकर आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने कार्यशालाओं के अनुभव शिक्षकों के साथ साझा करने और उन्हें अधिक जिम्मेदारी देने की बात कही। साथ ही शोध छात्रों को भी इस प्रक्रिया में जोड़ने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को एआई के माध्यम से शिक्षा से जोड़ने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे, ताकि तकनीक समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके।

AI में आत्मनिर्भर भारत की जरूरत

आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अर्नब भट्टाचार्य ने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा। कार्यक्रम के दौरान चयनित स्टार्टअप्स को राज्यपाल ने सम्मानित भी किया।

इस मौके पर आईआईटी कानपुर के डॉ. नितिन सक्सेना, इग्नू दूरस्थ शिक्षा के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा, प्रो. विनय पाठक, प्रो. शशि भूषण पांडेय, प्रो. केपी सिंह, प्रो. जेपी पांडेय और प्रो. जेपी सैनी सहित कई शिक्षाविद् मौजूद रहे।

AI से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव

एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति प्रो. एमके दत्ता ने बताया कि एआई की असीमित क्षमताएं हैं और यह बायोमेडिकल फील्ड में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की जांच व पूर्वानुमान में एआई अहम भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही एक AI वायरस टेस्टिंग ऐप विकसित किया जा रहा है, जो विभिन्न प्रकार की जांच करने में सक्षम होगा।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.