• Home  
  • महाराष्ट्र डिप्टी CM का निधन, CM योगी बोले हृदय विदारक
- बड़ी खबर

महाराष्ट्र डिप्टी CM का निधन, CM योगी बोले हृदय विदारक

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर महाराष्ट्र के बारामती में हुए एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब निजी विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग के […]

महाराष्ट्र डिप्टी CM का निधन, CM योगी बोले हृदय विदारक

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

महाराष्ट्र के बारामती में हुए एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब निजी विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया। इस हादसे में चार अन्य लोगों की भी मौत की सूचना है।

इस घटना के बाद राजनीतिक जगत में हड़कंप मच गया है और देशभर से शोक संदेश आ रहे हैं। हादसे के बाद विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई बताई जा रही है।

Ajit Pawar Death News पर नेताओं की प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा कि: “महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

Mayawati और Akhilesh Yadav ने भी जताया शोक

इस हादसे पर बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शोक व्यक्त किया है।मायावती ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि:“महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता श्री अजित पवार जी की बारामती में विमान हादसे में हुई मौत अति-दुखद है। उनके परिवार तथा उनकी पार्टी के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सभी को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।”

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.