• Home  
  • ‘ओ रोमियो’ का ‘आशिकों की कॉलोनी’गाना, शाहिद के डांस पर चर्चा
- मनोरंजन

‘ओ रोमियो’ का ‘आशिकों की कॉलोनी’गाना, शाहिद के डांस पर चर्चा

‘ओ रोमियो’ का गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ रिलीज, शाहिद कपूर के डांस पर बंटी नेटिजेंस की राय शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर और पहले गाने के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ रिलीज हो गया है। गाने में शाहिद कपूर […]

‘ओ रोमियो’ का ‘आशिकों की कॉलोनी’ गाना, शाहिद के डांस पर चर्चा

‘ओ रोमियो’ का गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ रिलीज, शाहिद कपूर के डांस पर बंटी नेटिजेंस की राय

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर और पहले गाने के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ रिलीज हो गया है। गाने में शाहिद कपूर के साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। जहां दिशा ने अपनी ग्लैमरस मौजूदगी से ध्यान खींचा है, वहीं शाहिद कपूर के दमदार डांस मूव्स गाने का सबसे बड़ा आकर्षण बने हैं।

शाहिद के डांस मूव्स के फैन हुए नेटिजेंस

जावेद अली और मधुबंती बागची की आवाज में सजे इस गाने पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने शाहिद कपूर के मूनवॉक और एनर्जेटिक डांस स्टेप्स की जमकर तारीफ की है।एक यूजर ने लिखा, “इस गाने को दिशा पाटनी से ज्यादा शाहिद कपूर के लिए देखना बनता है।” वहीं कई लोगों का कहना है कि शाहिद का डांस गाने को बार-बार देखने लायक बनाता है।

गुलजार के बोल और विशाल भारद्वाज का संगीत चर्चा में

गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं और संगीत विशाल भारद्वाज का है। कई नेटिजेंस ने गुलजार के शब्दों और विशाल भारद्वाज के म्यूजिक को सराहा है। साथ ही जावेद अली की आवाज में यह गाना लोगों को पसंद आ रहा है।

कुछ दर्शकों को गाना लगा उबाऊ

हालांकि, सभी दर्शक गाने से खुश नहीं हैं। कुछ यूजर्स ने इसे निराशाजनक और बोरिंग बताया। एक यूजर ने लिखा, “पूरा गाना देख नहीं पाया, बस आगे बढ़ाता रहा।”वहीं एक अन्य ने कमेंट किया कि यह आइटम सॉन्ग फिल्म की कहानी से मेल नहीं खाता। कुछ दर्शकों ने यहां तक कहा कि फिल्म से उनकी उम्मीदें कम हो गई हैं।

13 फरवरी को रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘ओ रोमियो’ एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी है। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.