• Home  
  • लखनऊ में UGC रोलबैक की मांग, LU छात्रों का प्रदर्शन
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में UGC रोलबैक की मांग, LU छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ में UGC एक्ट 2026 के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, बोले– कैंपस में बढ़ेगा जातीय संघर्ष लखनऊ में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन के नए नियमों के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय समेत कई कॉलेजों के छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। LU कैंपस के बाहर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी जारी है। छात्र UGC […]

लखनऊ में UGC एक्ट 2026 के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, बोले– कैंपस में बढ़ेगा जातीय संघर्ष

लखनऊ में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन के नए नियमों के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय समेत कई कॉलेजों के छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। LU कैंपस के बाहर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी जारी है। छात्र UGC एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

छात्र बोले– यह काला कानून है

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि UGC का नया कानून जनरल कैटेगरी के छात्रों के खिलाफ है। छात्रों ने साफ कहा कि जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

स्टूडेंट अर्पित तिवारी ने आरोप लगाया कि UGC के जरिए SC-ST छात्रों को पीड़ित के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि जनरल कैटेगरी के छात्रों को सीधे अपराधी साबित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था शिक्षा परिसरों में असंतुलन पैदा करेगी।

UGC के नए नियमों का क्यों हो रहा विरोध

UGC ने 13 जनवरी को नए नियम नोटिफाई किए थे, जिसका नाम है “Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026”।

इन नियमों के तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाति आधारित भेदभाव रोकने के लिए:

  • विशेष समितियां

  • हेल्पलाइन

  • मॉनिटरिंग टीमें

बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ये टीमें खास तौर पर SC, ST और OBC छात्रों की शिकायतों पर काम करेंगी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.