• Home  
  • Battle of Galwan का गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज, सलमान जोश
- मनोरंजन

Battle of Galwan का गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज, सलमान जोश

सलमान खान की मोस्ट-अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान के मेकर्स ने टीज़र के बाद फिल्म का पहला देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज कर दिया है। गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज हुआ यह गाना देशभक्ति, बलिदान और जज्बे से भरपूर है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। ‘मातृभूमि’ के लिरिक्स पहली ही बार में […]

Battle of Galwan का गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज, सलमान जोश

सलमान खान की मोस्ट-अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान के मेकर्स ने टीज़र के बाद फिल्म का पहला देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज कर दिया है। गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज हुआ यह गाना देशभक्ति, बलिदान और जज्बे से भरपूर है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

‘मातृभूमि’ के लिरिक्स पहली ही बार में दिल को छू लेते हैं। गाने को सुनने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह सुपर हाई हो गया है।

गाने में दिखा सलमान खान का जोश

‘मातृभूमि’ गाने में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में दिखाई देती हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री नेचुरल और प्रभावशाली लगती है।

गाने में सलमान और चित्रांगदा को दो बच्चों के साथ एक परिवार के रूप में दिखाया गया है, जहां एक ओर घर के सुकून भरे पल हैं, तो दूसरी ओर गलवान की जंग के कड़े और भावुक दृश्य। यह गाना परिवार, देश और सेना के कर्तव्य के बीच के संघर्ष को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करता है।

इमोशनल टच के साथ दमदार म्यूजिक

‘मातृभूमि’ को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जिन्होंने एक बार फिर अपनी सिग्नेचर इमोशनल और असरदार धुन से गाने को खास बना दिया है।हिमेश रेशमिया ने कहा कि ‘मातृभूमि’ बनाना उनके लिए बेहद भावुक अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि गाने की फील सेना की बीट्स और एनर्जी से आई है। साथ ही अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल के साथ काम करना खास रहा।गाने के बोल समीर अंजन ने लिखे हैं, जबकि अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने इसे और भी भावुक और प्रभावशाली बना दिया है।

कब रिलीज होगी ‘बैटल ऑफ गलवान’?

‘बैटल ऑफ गलवान’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है और फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और देशभक्ति की कहानी दिखाने का वादा करती है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.