• Home  
  • पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले धमाका, सरहिंद ब्लास्ट
- बड़ी खबर

पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले धमाका, सरहिंद ब्लास्ट

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा अलर्ट बढ़ गया है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन की आउटर लाइन पर उस समय धमाका हुआ, जब एक इंजन वहां से गुजर रहा था। देर रात करीब 11 बजे घटना की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई। धमाके में एक मालगाड़ी के सुरक्षा अधिकारी […]

पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले धमाका, सरहिंद ब्लास्ट

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा अलर्ट बढ़ गया है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन की आउटर लाइन पर उस समय धमाका हुआ, जब एक इंजन वहां से गुजर रहा था। देर रात करीब 11 बजे घटना की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई।

धमाके में एक मालगाड़ी के सुरक्षा अधिकारी को मामूली चोट आने की जानकारी है। पुलिस के अनुसार, घायल अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह धमाका उस रेलवे ट्रैक पर हुआ है, जहां से केवल मालगाड़ियां गुजरती हैं, इसलिए यात्री ट्रेनों या आम लोगों को किसी तरह का खतरा नहीं है।

आतंकी साजिश या तकनीकी खराबी की जांच

घटना के बाद जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच कर जरूरी सबूत जुटाए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाका किसी साजिश का हिस्सा था या इंजन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ।रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ भी इंजन और ट्रैक की जांच कर रहे हैं। धमाके से इंजन के शीशे टूट गए हैं, जबकि रेलवे ट्रैक को भी हल्का नुकसान पहुंचा है।

गणतंत्र दिवस से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

गणतंत्र दिवस नजदीक होने के कारण पहले से ही सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। घटना के बाद रेलवे और आसपास के इलाकों में निगरानी और सख्त कर दी गई है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.