• Home  
  • Lucknow Weather Today: यलो अलर्ट, ठंड से राहत
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Weather Today: यलो अलर्ट, ठंड से राहत

Lucknow Weather Today: धूप से ठंड में राहत, कल आंधी-बारिश का अलर्ट लखनऊ में आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। धूप निकलने के कारण पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। बीती रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आज अधिकतम तापमान 25 […]

Lucknow Weather Today: यलो अलर्ट, ठंड से राहत

Lucknow Weather Today: धूप से ठंड में राहत, कल आंधी-बारिश का अलर्ट

लखनऊ में आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। धूप निकलने के कारण पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। बीती रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को लखनऊ में बिजली कड़कने के साथ बारिश और तेज हवाओं की प्रबल संभावना है। इस दौरान करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक  ने बताया कि पश्चिमी हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा।

आने वाले दिनों का तापमान पूर्वानुमान

  • 23 जनवरी: 23°C / 13°C

  • 24 जनवरी: 22°C / 10°C

  • 25 जनवरी: 20°C / 8°C

  • 26 जनवरी: 21°C / 9°C

  • 27 जनवरी: 24°C / 13°C

सोर्स: भारत मौसम विज्ञान विभाग

लखनऊ समेत 42 जिलों में आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में कल आंधी आने की संभावना है। प्रभावित जिलों में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर-देहात, उन्नाव, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, बरेली, शाहजहांपुर समेत कई जिले शामिल हैं।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.