• Home  
  • Lucknow Weather: साफ मौसम, तापमान 6° तक बढ़ा
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Weather: साफ मौसम, तापमान 6° तक बढ़ा

लखनऊ में आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। हल्की धुंध के बाद समय से धूप निकल आई, जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि, ठंडी हवा चलने के कारण गलन अब भी महसूस की जा रही है। सुबह धूप निकलते ही शहर के विभिन्न इलाकों, खासकर जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ती […]

Lucknow Weather Today: यलो अलर्ट, ठंड से राहत

लखनऊ में आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। हल्की धुंध के बाद समय से धूप निकल आई, जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि, ठंडी हवा चलने के कारण गलन अब भी महसूस की जा रही है। सुबह धूप निकलते ही शहर के विभिन्न इलाकों, खासकर जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ती नजर आई।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 से 6 दिनों में लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे ठंड और शीत लहर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

लखनऊ का तापमान रिकॉर्ड

एक दिन पहले बुधवार को लखनऊ में मौसम साफ रहा। दिन में चटक धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहा।

  • अधिकतम तापमान: 21.5°C (सामान्य से 0.8°C अधिक)

  • न्यूनतम तापमान: 6.1°C (सामान्य से 1°C कम)

कोहरे को लेकर अलर्ट

फिलहाल लखनऊ के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, 16 जनवरी को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक Atul Kumar Singh के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से प्रदेश में चल रही शीत लहर से 15 जनवरी के बाद राहत मिलने लगेगी, लेकिन इसके साथ ही कोहरे का दायरा और घनत्व बढ़ सकता है।उन्होंने बताया कि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा और दिन के समय मौसम सामान्य बना रहेगा।

19 जनवरी से बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 19 जनवरी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। हाल के दिनों में मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडल में रात की ठंड में थोड़ा सुधार देखा गया है, लेकिन कुछ इलाकों में पाले की आशंका अब भी बनी हुई है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.