लखनऊ गैस ब्लास्ट: अवैध रिफिलिंग में सिलेंडर विस्फोटलखनऊ गैस ब्लास्ट: अवैध रिफिलिंग में सिलेंडर विस्फोट

Lucknow: आग से बचने को दूसरी मंजिल से कूदी स्कूल संचालिका, मौत; पति झुलसा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह एक दर्दनाक आग हादसा सामने आया। अयोध्या रोड स्थित नीलगिरी चौराहा के रोहतास इन्क्लेव में आग लगने के बाद जान बचाने के लिए एक महिला दूसरी मंजिल की छत से कूद गई। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति आग में झुलसकर घायल हो गए।

महिला फ्लैट नंबर 73-74 में रहती थीं और चौक इलाके में एक निजी स्कूल का संचालन करती थीं। हादसे में उनके पति के चेहरे और हाथ झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के समय महिला की बेटी को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, जबकि बेटा खुद ही फ्लैट से बाहर निकलने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:09 बजे कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

घायल महिला को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आग लगते ही महिला छत की ओर भागी और घबराहट में नीचे कूद गई।

अन्य ख़बर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *