• Home  
  • Bigg Boss Bias पर सवाल: सलमान को लेकर खुलासा
- मनोरंजन

Bigg Boss Bias पर सवाल: सलमान को लेकर खुलासा

Bigg Boss को लेकर बायस्ड और स्क्रिप्टेड होने के आरोप हर सीजन में चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या शो के होस्ट Salman Khan अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को फेवर करते हैं। अब इन सभी आरोपों पर शो के प्रोड्यूसर ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। क्या स्क्रिप्टेड है […]

Bigg Boss Bias पर सवाल: सलमान को लेकर खुलासा

Bigg Boss को लेकर बायस्ड और स्क्रिप्टेड होने के आरोप हर सीजन में चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या शो के होस्ट Salman Khan अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को फेवर करते हैं। अब इन सभी आरोपों पर शो के प्रोड्यूसर ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

क्या स्क्रिप्टेड है बिग बॉस?

Zoom को दिए इंटरव्यू में बिग बॉस के प्रोड्यूसर Deepak Dhar ने ट्रोल्स और सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर जवाब दिया। उन्होंने सलमान खान को पूरी तरह जेनुअन, निष्पक्ष और शो की जान बताया।

दीपक धर ने कहा,“हम सलमान खान से बहुत प्यार और सम्मान करते हैं। वो शो की आत्मा हैं। सलमान कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं कर सकते। वो ‘बिग ब्रदर’ हैं और उन्हें सब पता है कि लोग क्या कहते हैं। लेकिन मेकर्स के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि हम ईमानदार रहें।”

सलमान खान पर बायस का आरोप गलत

प्रोड्यूसर ने साफ कहा कि सलमान खान किसी भी कंटेस्टेंट के प्रति पक्षपाती नहीं हैं। उन्होंने कहा,“सलमान खान न्यूट्रल और फेयर हैं। वो सोने के दिल वाले इंसान हैं। वो इस बात में शामिल रहते हैं कि शो का नैरेटिव और गेम प्ले कितना बैलेंस्ड और निष्पक्ष है।”

Bigg Boss 19 रहा हिट

बिग बॉस के लेटेस्ट सीजन यानी Bigg Boss 19 की बात करें तो यह पिछले सीजन्स के मुकाबले ज्यादा हिट रहा।इस सीजन के विजेता बने Gaurav Khanna, जबकि Farhana Bhatt पहली रनर-अप रहीं।शो में फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, अरमान मलिक और गौरव खन्ना ने भरपूर कंटेंट दिया। घर की लड़ाइयों और ड्रामे ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जिससे शो को अच्छी-खासी TRP भी मिली।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.