लखनऊ। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। बाइक सवार युवक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
आग की चपेट में आई बाइक पल्सर बताई जा रही है, जो कलेवा से पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर जा रही थी। बाइक सवार अपने निजी कार्य से जा रहा था, तभी अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग भड़क उठी।
फिलहाल बाइक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।








