• Home  
  • लखनऊ में ईरानी नस्ल का जुल्जना घोड़ा चोरी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में ईरानी नस्ल का जुल्जना घोड़ा चोरी

लखनऊ में ईरानी नस्ल का जुल्जना (दुलदुल) घोड़ा चोरी, 50 हजार का इनाम घोषित लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में शिया समुदाय की गहरी धार्मिक आस्था से जुड़ा ईरानी नस्ल का दुलदुल (जुल्जना) घोड़ा चोरी हो गया। यह घोड़ा कर्बला परिसर में रखा गया था और पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद […]

लखनऊ से चोरी मोहर्रम का घोड़ा उन्नाव से बरामद

लखनऊ में ईरानी नस्ल का जुल्जना (दुलदुल) घोड़ा चोरी, 50 हजार का इनाम घोषित

लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में शिया समुदाय की गहरी धार्मिक आस्था से जुड़ा ईरानी नस्ल का दुलदुल (जुल्जना) घोड़ा चोरी हो गया। यह घोड़ा कर्बला परिसर में रखा गया था और पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घोड़ा खोजने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

सुबह मिली चोरी की सूचना, CCTV खंगालने पर सामने आया आरोपी

करबला तालकटोरा राजाजीपुरम निवासी सैयद फैजी पुत्र अमीर अली ने बताया कि सुबह फोन के माध्यम से सूचना मिली कि कर्बला परिसर में रखा दुलदुल अपने स्थान पर नहीं है। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन घोड़े का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति दुलदुल घोड़े को अपने साथ ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज में आरोपी घोड़े को चोरी कर ले जाता नजर आ रहा है।

धार्मिक आस्था से जुड़ा है दुलदुल, समुदाय में रोष

दुलदुल शिया समुदाय में विशेष धार्मिक महत्व रखता है और इससे लोगों की गहरी भावनाएं जुड़ी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों और शिया समुदाय में रोष और चिंता का माहौल है। चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस जांच में जुटी, इनाम घोषित

तालकटोरा थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घोड़े की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।वहीं, पूर्व मुतावल्ली सैयद फैजी ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति दुलदुल घोड़े की जानकारी देगा या उसे सुरक्षित वापस दिलाएगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.