• Home  
  • मथुरा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर 4 की मौत, 66 घायल
- उत्तरप्रदेश

मथुरा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर 4 की मौत, 66 घायल

मथुरा सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे में 7 बसें और 3 कारें टकराईं, 6 की मौत, 40+ घायल यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद कई वाहनों में […]

मथुरा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर 4 की मौत, 66 घायल

मथुरा सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे में 7 बसें और 3 कारें टकराईं, 6 की मौत, 40+ घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद कई वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्री जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रशासन के अनुसार, अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के दौरान बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और सभी सीटों पर यात्री मौजूद थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले एक वाहन की टक्कर हुई, जिसके बाद तीन से छह बसों में आग लग गई। हादसे के वक्त वह गहरी नींद में था, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर आग फैल गई। यात्रियों की चीख-पुकार से माहौल दहशत भरा हो गया।

एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में राहत एवं बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर डीएम, एसएसपी, सीओ और एसडीएम मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने मथुरा सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को बेहतर और समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.