• Home  
  • Lucknow News: रामलला दर्शन के बाद तनिष्क शोरूम में चोरी
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

Lucknow News: रामलला दर्शन के बाद तनिष्क शोरूम में चोरी

Lucknow News: तनिष्क शोरूम चोरी केस का खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार लखनऊ में तनिष्क शोरूम चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गोमती नगर स्थित तनिष्क शोरूम से 6.61 लाख रुपये की हीरे की चूड़ियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी […]

Lucknow News: रामलला दर्शन के बाद तनिष्क शोरूम में चोरी

Lucknow News: तनिष्क शोरूम चोरी केस का खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ में तनिष्क शोरूम चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गोमती नगर स्थित तनिष्क शोरूम से 6.61 लाख रुपये की हीरे की चूड़ियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र से लखनऊ चोरी करने आए थे और वारदात के बाद फरार हो गए थे।

दोपहर में ग्राहक बनकर आए, मौका मिलते ही उड़ाया माल

इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12:19 बजे चार आरोपी तनिष्क शोरूम पहुंचे। सभी आरोपी ग्राहक बनकर ज्वेलरी देखने लगे।इसी दौरान स्टाफ अन्य ग्राहकों में व्यस्त था। तभी दो आरोपी एक काउंटर के पास बैठे रहे और मौका मिलते ही डिस्प्ले काउंटर खोलकर 4 हीरे की चूड़ियां चुरा लीं।स्टोर टीम के मुताबिक, यही गिरोह एक दिन पहले भी शोरूम में रेकी करता नजर आया था।

CCTV और मुखबिर की सूचना से गिरफ्तारी

शोरूम मैनेजर की शिकायत पर गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।शनिवार रात करीब 8 बजे, मुखबिर की सूचना पर रेलवे लाइन के किनारे ग्वारी पुल, गोमती नगर के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पूछताछ में आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

  • बदर कुमार (71) – ठाणे, महाराष्ट्र

  • शालुम चिंचोंकर (45) – बड़वानी, मध्य प्रदेश

  • पांडुरंग गणपत पवार (75) – रायगढ़, महाराष्ट्र

  • मंगेश भाऊ सुर्वे (33) – महाराष्ट्र

आरोपियों के पास से चोरी की गई 4 हीरे की चूड़ियां भी बरामद की गई हैं।

रामलला दर्शन के बाद दिया वारदात को अंजाम

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्रेन से महाराष्ट्र से लखनऊ आए, चारबाग के एक होटल में ठहरे और सोमवार को तनिष्क शोरूम की रेकी की।इसके बाद आरोपी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने चले गए। मंगलवार सुबह दर्शन के बाद लखनऊ लौटे और दोपहर में तनिष्क शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

सूट-बूट पहनकर करते थे चोरी

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सूट-बूट पहनकर ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बनकर जाते थे, ताकि किसी को शक न हो।स्टाफ का ध्यान भटकाकर एक आरोपी चोरी करता था, जबकि बाकी लोग सामान्य ग्राहक बने रहते थे। जब तक चोरी का पता चलता, आरोपी मौके से फरार हो जाते थे।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.