• Home  
  • Hazratganj Fire: पीएस टावर में आग, दमकल मौके पर
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Hazratganj Fire: पीएस टावर में आग, दमकल मौके पर

Hazratganj Fire: लखनऊ के पीएस टावर में लगी आग, दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद काबू Breaking News: राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह हजरतगंज अशोक मार्ग स्थित पीएस टावर में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Hazratganj Fire की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया, जिसके बाद हजरतगंज फायर स्टेशन […]

Hazratganj Fire: पीएस टावर में आग, दमकल मौके पर

Hazratganj Fire: लखनऊ के पीएस टावर में लगी आग, दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद काबू

Breaking News: राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह हजरतगंज अशोक मार्ग स्थित पीएस टावर में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Hazratganj Fire की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया, जिसके बाद हजरतगंज फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं।

तीसरी मंजिल पर लगी थी आग

एफएसओ हजरतगंज के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर दमकलकर्मियों ने देखा कि पीएस टावर की तीसरी मंजिल में आग लगी हुई है। इसके बाद तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

धुएं के कारण रेस्क्यू में आई दिक्कत

भवन के अंदर भारी धुआं भरा होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर कर्मियों ने बीए सेट पहनकर और स्मोक एग्जॉस्टर की मदद से धुआं बाहर निकाला। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

कोई जनहानि नहीं

इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.